अब मुश्किल नहीं दीपिका जैसी खूबसूरती पाना...जानिए उनके सीक्रेट ब्यूटी टिप्स

एक अच्छी स्किन की चाहत हर महिला को होती है। वो हमेशा चाहती है कि उसकी स्किन ग्लोइंग रहे, उसके बाल चमकदार रहें। ऐसे में कुछ महिलाएं नियमित रूप से पार्लर जाती हैं तो वहीं कुछ घरेलु नुस्खे अपनाकर खुद को मैनटेन रखने की कोशिश करती हैं।
वहीं बात की जाए बॉलीवुड एक्ट्रेस की तो उन्हें तो अपना और भी ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि इनका लुक ही इनके लिए सब कुछ है। इनके लुक की वजह से ही इनकी फैन फॉलोइंग बनी रहती है जिन्हें बरकरार रखने के लिए अपना इन्हें खास ख्याल रखना पड़ता है। हर एक्ट्रेस खुद को मैनटेन रखने के लिए एक खास डायट फॉलो करती हैं।

चूंकि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी सारे मेकअप का इस्तेमाल करना पड़ता है इस वजह स्किन की देखभाल और भी तरीके से उन्हें करनी पड़ती है। आज हम बात करेंगे बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की। दीपिका पादुकोण ने खुद अपने बेदाग खूबसूरती के टिप्स शेयर किए हैं। आप भी पढ़िए उनके ब्यूटी टिप्स जिन्हें अपनाकर आप भी दीपिका जैसा निखार पा सकती हैं...


दीपिका का कहना है कि चूंकि मैं एक एक्ट्रेस हूं तो मुझे अपने लुक्स का, अपने सौंदर्य का खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान कई तरह के मेकअप का इस्तेमाल करना होता है जिससे हमारी स्किन पर और बालों पर काफी असर पड़ता है।
दीपिका कहती हैं कि मैं हमेशा एक अच्छी नींद पर ध्यान देती हूं और कोशिश करती हूं कि नींद पूरी लूं। इसके अलावा मुझे बहुत ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं है। मैं सिर्फ इतना ही मेकअप करना पसंद करती हूं जिससे मेरे फीचर्स उभर आएं। मैं सनब्लॉक वाला बेस्ट माइश्चराइजर, कंसीजर, लाइट लिप कलर, मस्कारा लगाना पसंद करती हूं।
इसके अलावा दीपिका का कहती हैं कि मैं बालो में रोज़ नारियल तेल लगाती हूं। नारियल तेल से मेरे बालों को कंडिशनिंग मिलती है। इसके अलावा वो समय-समय पर हेयर स्पा भी लेती रहती हैं। वहीं स्किन के लिए एसपीएफ वाला मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हूं। 

इसके अलावा मैं दिन भर में खूब सारा पीती हूं और एक बैलेंस डाइट लेती हूं। पानी पीने से त्वचा में निखार आता है और स्किन हाइड्रेट बनी रहती है। दीपिका बताती हैं कि वो बहुत अधिक फेशियल नहीं करवाती लेकिन कभी-कभार वो क्लीनअप करवा लेती हैं।

दीपिका कहती हैं जब शूटिंग पर नहीं होती हैं तो वो मेकअप भी नहीं करतीं। वो कहती हैं कि नहाते समस वो लूफा का इस्तेमाल करती हैं क्योंकि उनका कहना है कि इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और शरीर के सभी डेड सेल्स निकल जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नहाने के दौरान न करें ये काम, होगा नुकसान

इस चिलचिलाती गर्मी में कैसे रखें अपनी त्वीचा का ख्यांल