पलकों को लंबा और घना बनाने के 5 अमेजिंग तरीके
लाइफस्टाइल डेस्कः आंखें, बहुत कुछ ऐसा कह देती हैं जो हम खुद नहीं कह पाते। अट्रैक्शन से लेकर इमोशन तक बयां करने का इससे बेहतरीन जरिया कोई और नहीं। इसलिए इनकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है, लेकिन खूबसूरती बढ़ाने में चेहरे के आगे अक्सर लोग पलकों की केयर को इग्नोर करते हैं। पलकें(आईलैशेज) घनी और लंबी हों तो आंखों की खूबसूरती भी दुगुनी हो जाती है। लेकिन सही तरीके से केयरिंग न करने की वजह से, तो कभी डैंड्रफ की वजह इनकी ग्रोथ सही नहीं होती। आज ऐसे ही परमानेंट और टेंपरेरी तरीकों के बारे में जानेंगे जिनसे इन्हें घना और लंबा बनाया जा सकता है। नेचुरल ऑयल लगाएं नेचुरल ऑयल को पलकों पर लगाने से उनकी ग्रोथ अच्छी हो सकती है। कैस्टर ऑयल, अलमॉन्ड ऑयल ऐसे ही नेचुरल ऑयल में शामिल हैं जिन्हें पलकों पर लगाकर उसे घना और लंबा बनाया जा सकता है। जल्द असर पाने के लिए अलमॉन्ड ऑयल को रात भर पलकों पर लगा रहने दें और सुबह इसे धो लें। इनमें मौजूद विटामिन ई, पलकों की ग्रोथ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अच्छी डाइट लें डाइट में प्रोटीन की ज्यादा से ज्यादा मात्रा शामिल करें जो आईलैश(पलकों) की ग्रोथ बढ़ाता है। ...