फटे होंठ छीन न लें आपकी मुस्कान
चेहरे की खूबसूरती को बनाएं रखने के लिए होंठों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। मुस्कुराते होंठ किसे अच्छे नहीं लगते। फटे होंठ न सिर्फ पीड़ादायक होते हैं, बल्कि यह आपके चेहरे से छीन लेते हैं आपकी सबसे खूबसूरत चीज... आपकी मुस्कान। इन रुखे और फटे होंठों के साथ मुस्कुराना आसान नहीं होता। लेकिन, कुछ बातों का ध्यान आप इस तकलीफ से निजात पा सकती हैं। इससे आपके होंठ हो जाएंगे नाजुक। और आपके चेहरे पर लौट आयेगी आपकी प्यारी सी मुस्कान। आइये जानें ऐसे ही कुछ टिप्स के बारें में। एक्सफोलिऐट जिस प्रकार से हम स्किन को फेशियल से एक्सफोलिऐट करते है ठीक उसी तरह फटे होंठों को भी एक्सफोलिएट करते हैं। इसमें टूथब्रश या गर्म गीले कपड़े की मदद से मृत त्वचा को हटाया जाता है। एक्सफोलिऐट के बाद होंठों पर हीलिंग ऑइंटमेंट लगाने की जरूरत पड़ती है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इस प्रक्रिया को करने के एक घंटे बाद तक कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। यदि इसे सोने से पहले किया जाएं तो यह ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। सनस्क्रीन और लिप बाम का उपयोग आप लिप बाम, सनस्क्रीन या अन्य ऐसे ही किसी उत्पाद का इस्ते...