घर पर बनाएं चॉकलेट फेस मास्क और पाएं बच्चों जैसी स्मूद स्किन
चॉकलेट में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री-रैडिकल्स से लड़कर स्किन को UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. ज़्यादातर लड़कियों को मीठी चीज़ें कुछ खास पसंद नहीं आती, लेकिन एक और सच्चाई ये भी है कि चॉकलेट हर लड़की की कमज़ोरी होती है. चाहे इससे उन्हें वजन बढ़ने का ही खतरा क्यों ना हो पर इसे खाने से वो खुद को नहीं रोक पाती. लेकिन, क्या आप जानती हैं कि चॉकलेट आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है. ये स्किन में ग्लो लाने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट भी करती है. क्यों होती है चॉकलेट स्किन के लिए फायदेमंद चॉकलेट में कोका एक ज़रूरी इंग्रीडिएंट्स की तरह मौजूद होता है, जो अपनी औषधीय प्रोपर्टीज़ की वजह से स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसके अलावा, चॉकलेट में फ्लैवलॉएड्स नाम के एटी-एजिंग एटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री-रैडिकल्स से लड़कर स्किन को UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. साथ ही ये झुर्रियों, बारीक रेखाओं और स्किन डिसकलरेशन को रोकता है और स्किन में कसाव लाने के साथ-साथ नए सेल्स भी बनाने में मदद करता है. अब आप इस चॉकलेट को खा नहीं सकती तो कम से कम इससे फेस पैक बनाकर ग्लोइंग...