होली सेफ्टी टिप्स - Holi Safety Tips


  • होली खेलने से पहले अपने चेहरे और त्‍वचा पर तेल अथवा मॉश्‍चराइजर लगा लें।
  • होली के दौरान अपने बालों को किसी कैप से ढंककर रखने से होता है फायदा।
  • बेहतर रहेगा कि होली में प्राकृतिक और जैविक रंगों का ही करें प्रयोग।
  • गहरे रंग के कपड़े पहनना आपके लिए ज्‍यादा सही रहेगा।





होली खेलते समय लोग इतने मग्न हो जाते हैं कि उन्हें किसी चीज का होश नहीं रहता। होली एक तरफ जहां खुशियों का त्योहार है वहीं दूसरी तरफ थोड़ी सी लापरवाही आपको जिंदगी भर का दुख दे सकती है। इसलिए होली खेलें लेकिन थोड़ी सावधानी बरतते हुए। क्योंकि आपकी सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। आईए जाने होली सेफ्टी टिप्स के बारे में।

कपड़ो का रखें खयाल







होली खेलने के दौरान अक्सर खींचतान में कपड़े फटने या सिलाई खुलाने का डर होता है। इसलिए ध्यान रखें कि कपड़े ज्यादा पुराने नहीं हो। जिससे आपको शर्मिदगी उठानी पड़े। और कोशिश करें कि पूरा शरीर ढकने वाले कपड़े ही पहनें।  इससे काफी हद तक शरीर का रंगों से बचाव हो जाता है।
holi celebration

त्वचा का रखें खयाल

होली खेलने से पहले अपने शरीर पर खूब सारा तेल या फिर मॉश्चराइजर लगाएं । इसके  15 मिनट बाद अपने शरीर पर वाटरप्रूफ सनस्क्रीन लगाएं। इससे आपकी त्वचा पर रंगों का असर नहीं होगा और नहाते वक्त रंग आसानी से निकल जाएगा।



गहरे रंग के कपड़े पहनें

होली में गीले रंगों का ज्यादा इस्तेमाल होता है। लोग आप पर बाल्टी में रंग घोल कर डालते हैं। ऐसे में अगर आप सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनेगें तो यह गीला होकर पारदर्शी हो जाता है। जिससे आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। इसलिए गहरे रंग वाले कपड़े ही पहनें।

कानों का रखें खयाल

होली में कानों को भी खास ख्याल की जरूरत होती है। लोग पानी वाले गुब्बारों को एक दूसरे के ऊपर फेंकते है जिससे कानों में पानी जाने की संभावना होती है। इसलिए कानों का ध्यान रखते हुए होली खेलें।

ज्वेलरी नहीं पहनें




रंग खेलने के दौरान किसी भी तरह की ज्वेलरी नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि होली की छेड़-छाड़ में ज्वेलरी गिरने का डर रहता है। इसके साथ होली की मस्‍ती में ज्‍वैलरी से आपको चोट भी लग सकती है। साथ ही उसमें अगर रंग फंसा रह जाए तो आपकी त्‍वचा को संक्रमण होने का भी खतरा रहता है। 

बालों का रखें खयाल

होली खेलने से पहले अपने बालों में तेल से मसाज करें। अपनी बालों बांध कर रखें। संभव हो तो बालों को ढककर रखें, जिससे आपकी बालों का बचाव हो सके।
holi

देखकर खरीदें रंग

जब भी रंग खरीदने जाएं तो कोशिश करें कि हरा, बैगनी, पीला और नारंगी रंग न लेकर लाल या फिर गुलाबी रंग खरीदें। क्यों कि गहरे रंगों में ज्या दा रसायन मिले हुए होते हैं। 





आंखों का रखें खयाल

अपनी आखों का खास खयाल रखें। आंखों को रंग, गुलाल, अबीर आदि चला जाए तो तुरंत पानी से धोएं। क्यों कि  इनमें मौजूद पोटैशियम हाईक्रोमेट नामक हानिकारक रसायन आंखों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। आंखों को रगड़े नहीं। ज्यादा जलन व चुभन होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
 holi-safety-tips-in-hindivv

बच्चों का रखें खयाल

होली की मस्ती के दौरान अक्सर लोग बच्चों का ख्याल नहीं रखते हैं। बच्चों को भी अपनी मनमानी करने का मौका मिल जाता है। आपको ध्यान देना चाहिए कि बच्चे कैसे होली खेल रहें हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नहाने के दौरान न करें ये काम, होगा नुकसान

इस चिलचिलाती गर्मी में कैसे रखें अपनी त्वीचा का ख्यांल