Skin care in winter, सर्दियों में त्वचा की देखभाल करे
Skin care in winter, सर्दियों में त्वचा की देखभाल करे?:-
हमारी त्वचा हमारे शरीर की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करती हैं| यदि आपके मुह पर एक छोटा सा पिम्पल भी हो जाये तो आप कितनी परेशान हो जाती हैं| वैसे ही हर मौसम में हमारी त्वचा को निखारने के लिए तरह तरह की देखभाल की जरुरत होती हैं| यदि हम त्वचा की देखभाल नहीं करते हैं, तो हमारी त्वचा बेजान हो जाती हैं| त्वचा की रौनक कही खो सी जाती हैं| इसीलिए हर मौसम में अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आपको कुछ न कुछ तो करना ही चाहिए|
सर्दियों में हमारी त्वचा अक्सर शुष्क, व् रूखी हो जाती हैं| सर्दियों में ज्यादातर लोग गरम कपडे, शूज़ पहनने पर तो ध्यान देते हैं| परंतु अपनी त्वचा के लिए कुछ नहीं करते हैं| जबकि हमारी त्वचा को केयर की सबसे ज्यादा जरुरत होती हैं| यदि आप अपनी त्वचा की देखभाल नहीं करते हैं तो त्वचा के सारे प्राकर्तिक गुण भी चले जाते हैं| आपको इसके लिए जरुरी हैं की आप अपनी त्वचा को निखारने के लिए जरूर कुछ न कुछ करे, आइये हम आपको बताते हैं की आपको सर्दियों में अपनी त्वचा को बेहतर और सूंदर बनाने के लिए क्या करना चाहिए|
सर्दियों में त्वचा की देखभाल करने के तरीके:-
मॉइश्चराइजर का प्रयोग करे:-
गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी मॉइश्चराइजर का प्रयोग करना चाहिए| क्योंकि सर्दियों में भी त्वचा अपनी नमी खो सकती हैं| और इसे नियमित रूप से अपनी त्वचा पर लगाना चाहिए| कैसा मॉइश्चराइजर करे इस्तेमाल इसके लिए ध्यान देने योग्य बाते|
- जिसमें तेल मिला हो ऐसा मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करे, ना कि वह जो की वॉटर बेस हो|
- क्रीम-बेस्ड गाढ़े मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करे न की हल्के वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर का|
- अपनी त्वचा से मॉइश्चर हटाने के लिए जेंटल फेसवॉश की जरूरत होगी, ताकि इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी न खोए|
- यदि आपने चेहरे पर मेक अप किया हैं तो सबसे पहले चेहरे से मेक-अप हटा रहे हों, तब भी माइश्चराइजर युक्त क्लींजर ही इस्तेमाल करें|
- सनस्क्रीन भी ऐसा लगाएं जिसमें मॉइश्चराइजर भी हो|
तेल मालिश करे:-
सर्दियों में अपनी त्वचा को निखारने के लिए आपको बहुत से उपाय करने पड़ते हैं| जिससे आपकी त्वचा की नमी बानी रहे| और तेल मालिश इस समस्या का सबसे बड़ा समाधान हैं, जिससे आपकी त्वचा में नमी रहती हैं, और त्वचा भी निखरी हुई रहती हैं| तेल मालिश से जुडी बाते|
- तेल गुनगुना करें और पूरे शरीर पर इसे लगाएं, उसके बाद उसे कम से कम एक घंटे के लिए छोड़ दे|
- जैतून या बादाम का तेल होता हैं, त्वचा के लिए सबसे अच्छा, इसीलिए इनका प्रयोग करे|
- जरुरी नहीं हैं की आप हमेशा और रोजाना इस प्रक्रिया को करे, आप हफ्ते में दो बार भी इस प्रक्रिया को कर सकते हैं|
- और इसका फायदा आपको केवल सर्दियों में ही नहीं, बल्कि हर मौसम में होता हैं|
पानी का ज्यादा मात्रा में सेवन करे:-
जैसे ही सर्दिया आती हैं| वैसे ही आपको प्यास कम लगती हैं| जिसके कारण आपको पानी पीने का मन ही नहीं करता हैं| हमें सर्दियों में पसीना नहीं आता है, हमें प्यास लगने का एहसास भी नहीं होता हैयदि आपको अपनी त्वचा में भी चेहरे पर निखार लाना चाहती हैं, तो आपको पानी भपूर मात्रा में पानी का सेवन करे|
- दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी का सेवन करे|
- अगर आपको ठंडा पानी पीना अच्छा नहीं लगता है, तो इसे गुनगुना करके इस्तेमाल करें|
- त्वचा में नमी बरकरार रखने और होठों को फटने से बचाने के लिए पानी बराबर पीते रहें|
- डीहाइड्रेशन की कमी को दूर करने के लिए आप पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं|
- पानी पीने से आप अंदर से हाइड्रेट होंगी जिससे आपकी त्वचा नम रहेगी|
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करे:-
सर्दियों में घर से बाहर निकलने से आधा घंटे पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए| क्योंकि सर्दियों में भी धुप आपकी त्वचा को नुक्सान पंहुचा सकती हैं| ऐसे में हमें त्वचा को सूरज की खतरनाक किरणों से बचाने की ज्यादा जरूरत होती है| तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने के लिए आपको जो बाते याद रखनी चाहिए|
- तेज धूप हो अथवा हल्की, दोनों ही मामलों में यूवी किरणें खतरनाक साबित होती हैं| इसीलिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करे|
- बाहर निकलने से 30 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना चाहिये|
- सर्दियों में भी कई बार तीखी धुप से बचने के लिए आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए|
- सनस्क्रीन का उपयोग करने से आप अपनी स्किन की अच्छे से केयर कर सकते हैं|
स्वस्थ आहार भी हैं जरुरी:-
सर्दियों में भूख कम लगती हैं ऐसे में कई लोग खाने से परहेज करते हैं| परंतु ये अच्छी बात नहीं हैं, ऐसे में इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता हैं| जिसका असर आपके चेहरे पर साफ़ दिखाई देता हैं| इसके लिए आपको अच्छा और स्वस्थ आहार देना चाहिए| जिससे आपके लिए अच्छी त्वचा का निर्माण हो सके|
- आपको हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए|
- सभी फलो का सेवन करना चाहिए| घर में समय पर जूस का सेवन करना चाहिए|
- बाहर के भोजन से परहेज करना चाहिए|
- ज्यादा मसालेदार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए|
- दिन में दो से तीन बार आपको फलो का सेवन करना चाहिए|
सर्दियों में त्वचा को निखारने के लिए अन्य उपाय:-
- सर्दियों में त्वचा को निखारने के लिए करे, दही का प्रयोग|
- नहाने के लिए न करे ज्यादा गरम पानी का प्रयोग|
- हाथो की देखभाल के लिए करे अच्छी क्रीम का इस्तेमाल|
- पैरो की नमी बनाये रखने के लिए उन्हें भी दे पूरा पोषण|
- ज्यादा देर तक बिना सनस्क्रीन के न घूमे धुप में|
- सर्दियों में अपनी त्वचा को निखारने के लिए भाप ले| जिससे सारे छिद्र खुल जाये, और त्वचा को भरपूर ऑक्सीजन मिले|
तो ये हैं कुछ बाते जिनका उपयोग करके आप अपनी त्वचा को सर्दियों में भी निखारने में मदद ले सकते हैं| गुलाबी ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है| यदि आप सर्दियों से बचने के लिए आप इनका उपयोग कर सकते हैं| तो आप सर्दियों में भी अपनी त्वचा को रंगत भरा बना सकते हैं| जिससे की आप सर्दियों में आप अपनी त्वचा की देखभाल कर सके| तो इन सब बातो का ध्यान रखकर आप सर्दियों में भी अपनी त्वचा पर निखार ला सकते हैं|
सर्दियों में कैसे रखे त्वचा का ख्याल, त्वचा का ध्यान रखने के उपाय, सर्दियों में त्वचा को कोमल बनाये रखने के लिए नुस्खे, Skin care in winter, winter skin care, how to do skin care in winter, sardiyo me kaise rakhe twacha ka dhyan,MESOTHELIOMA LAW FIRM,ASBESTOS LAWYERS ,DONATE YOUR CAR SACRAMENTO,HOW TO DONATE A CAR IN, CALIFORNIA,DONATING A CAR IN MARYLAND,DONATE A CAR IN MARYLAND,SELL ANNUITY PAYMENT,ANNUITY SETTLEMENT,CAR DONATE,DONATING USED CARS TO CHARITY,CHEAP CAR INSURANCE FOR LADIES ,DONATE YOUR CAR FOR MONEY,VIRTUAL DATA ROOMS,AUTO ACCIDENT





Comments
Post a Comment