दूध और केला साथ में लेने के फायदे
- Get link
- X
- Other Apps
दूध और केला दोनों ऐसी खाने पीने की चीज़ें हैं जिनके फायदे के बारे में हम सभी जानते हैं। लेकिन, जब हम ख़ास दूध-केला डाइट लेते हैं तो इसके फायदे कुछ और बढ़ जाते हैं। जानेंगे इस आर्टिकल में।
- 1
दूध-केला डाइट
आपको साल के किसी ख़ास दिन का बेसब्री से इंतज़ार है। आप उस दिन कोई ख़ास ड्रेस पहनना चाहती हैं लेकिन यहीं दिक्कत खड़ी हो जाती है। वो ड्रेस आपको फिट नहीं हो रही। क्या हुआ? आप उदास हो गई? आप अपनी बॉडी से एक्स्ट्रा फ्लैब कैसे हटाएंगी ताकि वो ड्रेस आपको फिट हो सके? चलिए हम आपको बताते हैं। इसके लिए आपकी मदद कर सकती है बनाना-मिल्क डाइट। यानी दूध और केला। जी हां, दूध और केले की डाइट से आप अपना वजन कम कर सकती हैं। - 2
दूध-केला डाइट कैसे करती है काम
डॉक्टर जॉर्ज हारोप ने 1934 में सबसे पहली बार दूध-केला डाइट प्रोग्राम तैयार किया। इस डाइट प्लान के पीछे ये सोच थी कि शरीर को कम कैलोरी लेने के बाद भी कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है। इस डाइट प्रोग्राम में खाने में हर बार दो तीन केला और एक कप फैट फ्री मिल्क लिया जाता है। केला दूध से पहले या बाद में खाया जा सकता है। या आप स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। बस आपको साथ साथ बहुत सारा पानी पीना चाहिए। इससे आप एक दिन में एक हजार से कम कैलोरी लेंगे। - 3
केला-दूध डाइट का गणित
हर केले में 100 कैलोरी होते हैं। वहीं, एक कप दूध में 80 से अधिक कैलोरी होती है। इसलिए अगर आप इस डाइट प्लान के हिसाब से चलेंगे यानि एक दिन में तीन बार ये डाइट लेंगे तो आप 900 के आसपास कैलोरी लेंगे। जो कि बहुत अच्छा है वजन कम करने के हिसाब से। - 4
केला-दूध डाइट के फायदे
केला-दूध डाइट से वजन किस तरह से कम हो सकता है वो तो हम बता ही चुके हैं। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। इससे त्वचा को बहुत फायदा होता है और मुहांसों के निशान मिटने लगते हैं। दांत सफेद करने के लिए भी ये एक कारगार तरीका है। ये आपकी खूबसूरती बढ़ाता है, वो भी प्राकृतिक तरीके से।
5
केले के फायदे
अगर आप केले के सेवन से बचते हैं कि यह बीमारों का फल है तो इसके फायदे और पोषक तत्वों को जानने के बाद अपनी राय बदल देंगे। केला में विटामिन ए, बी, सी और ई, मिनिरल्स, पोटैशियम, जिंक, आयरन आदि कई पोषक तत्व हैं जो आपको सेहत से जुड़े ये बड़े फायदे देंगे।
6
फैट फ्री मिल्क के फायदे
फैट फ्री मिल्क यानी मलाईरहित दूध में वसा की मात्रा कम होती है, यानी यह कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अच्छा आहार है। मलाईरहित दूध में फैट नहीं होता है, लेकिन बाकी सभी जरूरी पौष्टिक तत्व होते हैं। मलाईरहित दूध में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को शक्तिशाली बनाता है। अगर आप व्यायाम के बाद स्किम्ड मिल्क का सेवन करते हैं, तो इससे मांसपेशियां मजबूत होंगी। इसके अलावा, इसके सेवन से कोशिकाओं में होने वाली टूट-फूट की मरम्मत के लिए शरीर को आवश्यक ऊर्जा भी मिलती है।
7
केला और दूध साथ लेने के फायदे
जब केले और दूध का सेवन साथ किया जाता है तो शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और मिनरल मिल जाते हैं वो भी बिना फैट के। इस डाइट से जो पोषण मिलता है वो शरीर को तीन चार दिन के लिए ऊर्जा देने के लिए काफी है।
8
इन बातों का रखें ध्यान
जब आप केला-दूध डाइट लेंगे तो हो सकता है अचानक कैलोरी कम होने की वजह से आपको कमजोरी महसूस हो। हालांकि ये कमजोरी इतनी भी नहीं होती कि संभाली न जा सके। अगर फिर भी आपको लगे कि कमजोरी है तो आप एक टाइम सामान्य खाना ले सकते हैं और दो टाइम केला दूध। तब भी आपकी कैलोरी कम हो जाएंगी। इसके अलावा, महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान ये डाइट नहीं लेनी चाहिए क्योंकि उनकी आयरन की जरूरत इससे पूरी नहीं होती।
- Get link
- X
- Other Apps








Comments
Post a Comment